माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिंतन कौशल को बढ़ाने में अनुभवात्मक एवं गतिविधि-आधारित शिक्षाशास्त्र की प्रभावशीलता
DOI:
https://doi.org/10.59828/ijhce.v1i3.15Abstract
वर्तमान अध्ययन का उद्देश्य माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिंतन कौशल के विकास में अनुभवात्मक एवं गतिविधि-आधारित शिक्षाशास्त्र की प्रभावशीलता का अध्ययन करना है। पारंपरिक शिक्षण पद्धतियों की तुलना में करके सीखना, परियोजना-आधारित अधिगम तथा उच्च स्तरीय चिंतन कौशल पर आधारित शिक्षण विद्यार्थियों को अधिक सक्रिय, विश्लेषणात्मक एवं तार्किक बनाता है। इस शोध में अर्ध-प्रयोगात्मक विधि का प्रयोग करते हुए नियंत्रण एवं प्रयोगात्मक समूह बनाए गए। परिणामों से यह स्पष्ट हुआ कि गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति से पढ़ाए गए विद्यार्थियों के समालोचनात्मक चिंतन कौशल में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
मुख्य शब्द: समालोचनात्मक चिंतन, अनुभवात्मक अधिगम, गतिविधि-आधारित शिक्षण, परियोजना-आधारित अधिगम, माध्यमिक विद्यालय।


