सरकारी नीतियाँ और सतत विकास लक्ष्यः पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से ग्रामीण विकास का विश्लेषण

Authors

  • आलोक शोधार्थी, राजनीति शास्त्र विभाग, गाँधी स्मारक पी. जी. कॉलेज, जौनपुर, उत्तर प्रदेश Author

DOI:

https://doi.org/10.59828/ijhce.v2i5.95

Keywords:

पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से सरकारी नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन ही सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति और समावेशी ग्रामीण विकास की कुंजी है।

Abstract

यह अध्ययन सरकारी नीतियों और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अंतर्संबंध का विश्लेषण करते हुए, पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से ग्रामीण विकास की वास्तविक स्थिति को समझने का प्रयास करता है। वर्तमान वैश्विक  परिदृश्य में सतत विकास लक्ष्य केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक समावेशन, पर्यावरणीय संतुलन और स्थानीय सशक्तिकरण को भी समान रूप से महत्व देते हैं। भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए स्थानीय स्वशासन की संस्थाएँ विशेषतः पंचायती राज एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में उभरती हैं। अध्ययन का मुख्य उद्देश्य यह मूल्यांकन करना है कि किस प्रकार विभिन्न सरकारी नीतियाँ, जैसे ग्रामीण रोजगार] शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित योजनाएँ, पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से जमीनी स्तर पर लागू हो रही हैं और उनका ग्रामीण समुदायों पर क्या प्रभाव पड़ रहा है। इसके अंतर्गत यह भी विश्लेषण किया गया है कि स्थानीय प्रतिनिधियों की भागीदारी, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और संसाधनों की उपलब्धता किस हद तक सतत विकास के उद्देश्यों को साकार करने में सहायक सिद्ध हो रही है। यह शोध गुणात्मक एवं मात्रात्मक दोनों पद्धतियों के समन्वय पर आधारित है, जिसमें नीतिगत दस्तावेजों के विश्लेषण, क्षेत्रीय अध्ययन तथा संबंधित हितधारकों के दृष्टिकोण को शामिल किया गया है। अध्ययन के निष्कर्ष दर्शाते हैं कि यद्यपि सरकारी नीतियों ने ग्रामीण विकास के कई आयामों में सकारात्मक परिवर्तन लाए हैं, फिर भी कार्यान्वयन की चुनौतियाँ, प्रशासनिक बाधाएँ और संसाधनों की असमानता सतत विकास लक्ष्यों की पूर्ण प्राप्ति में अवरोध उत्पन्न करती हैं।

अंततः यह अध्ययन इस निष्कर्ष पर पहुँचता है कि यदि पंचायती राज संस्थाओं को अधिक स्वायत्तता, संसाधन और क्षमता निर्माण के अवसर प्रदान किए जाएँ, तो वे सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं तथा ग्रामीण भारत के समग्र और संतुलित विकास को सुनिश्चित कर सकती हैं।

Downloads

Published

2026-05-15

How to Cite

सरकारी नीतियाँ और सतत विकास लक्ष्यः पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से ग्रामीण विकास का विश्लेषण. (2026). International Journal of Humanities, Commerce and Education, 2(5), 280-288. https://doi.org/10.59828/ijhce.v2i5.95
,