शिक्षक की पुनर्परिभाषा : मानव शिक्षक, रोबोट शिक्षक और AI Avatar शिक्षक के मध्य भविष्य का शिक्षण

Authors

  • कृष्ण कुमार जायसवाल शोध छात्र, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय,अयोध्या Author
  • प्रो. डी.पी. मिश्र प्राचार्य, इन्दिरा गाँधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गौरीगंज, अमेठी Author

DOI:

https://doi.org/10.59828/ijhce.v2i5.56

Abstract

शिक्षण मानवता की सबसे पुरानी और सबसे पवित्र परंपरा है। हजारों वर्षों से मानव शिक्षक इस परंपरा का जीवंत प्रतीक रहा है। किंतु आज जब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और रोबोटिक्स जैसी तकनीकों का ज्वार चारों ओर से उमड़ रहा है, तो एक मूलभूत प्रश्न हर शिक्षक, हर अभिभावक और हर नीति-निर्माता के मन में घुमड़ रहा है - भविष्य में शिक्षक कौन होगा? मानव? रोबोट? या कोई आभासी Avatar? यह शोध पत्र इसी प्रश्न की गहराई में उतरता है। तीन प्रकार के शिक्षकों - मानव शिक्षक, रोबोट शिक्षक और  AI Avatar शिक्षक का दार्शनिक, तकनीकी, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक दृष्टि से तुलनात्मक अध्ययन करते हुए यह पत्र मिश्रित शिक्षक पारितंत्र (¼Hybrid Teacher Ecosystem) और भावनापूर्ण  कृत्रिम बुद्धिमत्ता  का एक मौलिक सैद्धांतिक प्रस्ताव रखता है। शोध का निष्कर्ष है कि भविष्य की शिक्षा न पूर्णतः मशीन के हाथ में होगी, न पूर्णतः मानव के - बल्कि वह एक ऐसे सह-अस्तित्व पर टिकी होगी जहाँ मानव की संवेदना, सहृदयता और तकनीक की सटीकता,  मिलकर एक नया शैक्षिक युग रचेंगे।
मुख्य शब्द: मानव शिक्षक, रोबोट शिक्षक, AI Avatar,  Hybrid Teacher Ecosystem, भविष्य की शिक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, NEP 2020

Downloads

Published

2026-05-29

Issue

Section

Articles

How to Cite

शिक्षक की पुनर्परिभाषा : मानव शिक्षक, रोबोट शिक्षक और AI Avatar शिक्षक के मध्य भविष्य का शिक्षण. (2026). International Journal of Humanities, Commerce and Education, 2(5), 30-35. https://doi.org/10.59828/ijhce.v2i5.56
,