शिक्षक की पुनर्परिभाषा : मानव शिक्षक, रोबोट शिक्षक और AI Avatar शिक्षक के मध्य भविष्य का शिक्षण
DOI:
https://doi.org/10.59828/ijhce.v2i5.56Abstract
शिक्षण मानवता की सबसे पुरानी और सबसे पवित्र परंपरा है। हजारों वर्षों से मानव शिक्षक इस परंपरा का जीवंत प्रतीक रहा है। किंतु आज जब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और रोबोटिक्स जैसी तकनीकों का ज्वार चारों ओर से उमड़ रहा है, तो एक मूलभूत प्रश्न हर शिक्षक, हर अभिभावक और हर नीति-निर्माता के मन में घुमड़ रहा है - भविष्य में शिक्षक कौन होगा? मानव? रोबोट? या कोई आभासी Avatar? यह शोध पत्र इसी प्रश्न की गहराई में उतरता है। तीन प्रकार के शिक्षकों - मानव शिक्षक, रोबोट शिक्षक और AI Avatar शिक्षक का दार्शनिक, तकनीकी, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक दृष्टि से तुलनात्मक अध्ययन करते हुए यह पत्र मिश्रित शिक्षक पारितंत्र (¼Hybrid Teacher Ecosystem) और भावनापूर्ण कृत्रिम बुद्धिमत्ता का एक मौलिक सैद्धांतिक प्रस्ताव रखता है। शोध का निष्कर्ष है कि भविष्य की शिक्षा न पूर्णतः मशीन के हाथ में होगी, न पूर्णतः मानव के - बल्कि वह एक ऐसे सह-अस्तित्व पर टिकी होगी जहाँ मानव की संवेदना, सहृदयता और तकनीक की सटीकता, मिलकर एक नया शैक्षिक युग रचेंगे।
मुख्य शब्द: मानव शिक्षक, रोबोट शिक्षक, AI Avatar, Hybrid Teacher Ecosystem, भविष्य की शिक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, NEP 2020


