शिक्षक प्रशिक्षकों की कार्यसंतुष्टि, समायोजन एवं व्यावसायिक तनाव का अध्ययन

Authors

  • प्रदीप कुमार विश्वकर्मा शोधार्थी, शिक्षा संकाय, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा, मध्यप्रदेश Author
  • डॉ सुनील तिवारी सहायक प्राध्यापक, शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय रीवा, मध्यप्रदेश Author

DOI:

https://doi.org/10.59828/ijhce.v2i1.26

Abstract

प्रस्तुत शोध अध्ययन शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं में कार्यरत शिक्षक प्रशिक्षकों की कार्यसंतुष्टि, समायोजन एवं व्यावसायिक तनाव के मध्य संबंधों की पड़ताल करता है। इस अध्ययन का मुख्य उद्देश्य शिक्षक प्रशिक्षकों में इन तीन महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक चरों का विश्लेषण करना तथा उनके मध्य सहसंबंध स्थापित करना है। सर्वेक्षण विधि का प्रयोग करते हुए 240 शिक्षक प्रशिक्षकों (120 पुरुष एवं 120 महिला) का यादृच्छिक प्रतिदर्शन किया गया। मानकीकृत उपकरणों जैसे कार्यसंतुष्टि मापनी, समायोजन सूची एवं व्यावसायिक तनाव सूची का उपयोग किया गया। परिणामों से ज्ञात हुआ कि शिक्षक प्रशिक्षकों में कार्यसंतुष्टि का स्तर मध्यम पाया गया, जबकि समायोजन का स्तर संतोषजनक रहा। व्यावसायिक तनाव में लिंग एवं कार्यानुभव के आधार पर सार्थक अंतर प्राप्त हुआ। कार्यसंतुष्टि एवं समायोजन के मध्य धनात्मक सहसंबंध तथा व्यावसायिक तनाव के साथ ऋणात्मक सहसंबंध पाया गया। अध्ययन से यह निष्कर्ष निकला कि शिक्षक प्रशिक्षकों के कल्याण एवं प्रभावशीलता हेतु संस्थागत सुधार आवश्यक हैं।

मुख्य शब्द: कार्यसंतुष्टि, समायोजन, व्यावसायिक तनाव, शिक्षक प्रशिक्षक, शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाएं

Downloads

Published

2026-01-30

How to Cite

शिक्षक प्रशिक्षकों की कार्यसंतुष्टि, समायोजन एवं व्यावसायिक तनाव का अध्ययन. (2026). International Journal of Humanities, Commerce and Education, 2(1), 22-28. https://doi.org/10.59828/ijhce.v2i1.26
,