भौगोलिक सूचना प्रणाली और उसके अनुप्रयोगः एक भौगोलिक अध्ययन
##semicolon##
https://doi.org/10.59828/ijhce.v2i6.102##semicolon##
जी०आई०एस०, डिजिटल मानचित्रण, भू-स्थानिक तकनीक, स्थानीय तकनीक हैसार
जी०आई०एस० वर्तमान भू-स्थानिक विज्ञान एवं आधुनिक भूगोल की एक नवीन महत्वपूर्ण तकनीक है। भौगोलिक सन्दर्भ में यह सूचनाओं को जोड़ना, संग्रहण, परिचालन, प्रबन्धन तथा प्रदर्शन में सक्षम है। जी०आई०एस० एक ऐसा कम्प्यूटर निकाय है जो पृथ्वी की सतह पर स्थित प्राकृतिक और मानवीय घटनाओं से सम्बन्धित स्थानिक तथा गैर स्थानिक आॅकड़ों का समेकित विश्लेषण करने मंे सक्षम है। वर्तमान समय में जी०आई०एस० का प्रयोग वैज्ञानिक अनुसंधान, संसाधन प्रबन्धन, पुरातत्वीय सर्वेक्षण नगरीकरण, कृषि, पर्यावरण, परिवहन, अथवा प्रबन्धन, स्वास्थ सेवाओं जनसंख्यात्मक अध्ययन, आपातकालीन सेवाओं, तथा क्षेत्रीय विकास जैसे अनेक क्षेत्रों में सरलता से किया जा रहा है। प्रस्तुत शोध-पत्र का मूल उद्देश्य जी०आई०एस० के बहुआयामी अनुप्रयोगों का अध्ययन कर आधुनिक भूगोल में इसकी महत्ता का मूल्यांकन करना है।


