स्मार्टफोन एडिक्शन के संदर्भ में माध्यमिक स्तरीय विद्यार्थियों की अधिगम शैली का अध्ययन

लेखक

  • वीरेन्द्र कुमार यादव शोधार्थी, शिक्षक शिक्षा विभाग, श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा ##default.groups.name.author##
  • डॉ. नीरज यादव असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षक शिक्षा विभाग, श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा ##default.groups.name.author##

##semicolon##

https://doi.org/10.59828/ijhce.v1i4.17

##semicolon##

स्मार्टफोन एडिक्शन, अधिगम शैली, माध्यमिक विद्यार्थी, डिजिटल अधिगम

सार

डिजिटल युग में स्मार्टफोन विद्यार्थियों के शैक्षिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है। सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के विकास के साथ स्मार्टफोन ने अधिगम को अधिक सुलभ, लचीला एवं छात्र-केन्द्रित बनाया है। इसके माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं में सहभागिता, ई-लर्निंग संसाधनों तक पहुँच, शैक्षिक ऐप्स का उपयोग तथा त्वरित सूचना प्राप्ति जैसे अनेक शैक्षिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। किन्तु, स्मार्टफोन के इन सकारात्मक पक्षों के साथ-साथ इसका अत्यधिक एवं अनियंत्रित उपयोग विद्यार्थियों में स्मार्टफोन एडिक्शन जैसी गंभीर समस्या को जन्म दे रहा है। सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग तथा इंस्टैंट मैसेजिंग के प्रति बढ़ती आसक्ति विद्यार्थियों के अध्ययन समय को प्रभावित कर रही है। परिणामस्वरूप उनमें ध्यान-भंग, एकाग्रता में कमी, समय-प्रबंधन की समस्या तथा अध्ययन कार्यों में टालमटोल की प्रवृत्ति विकसित हो रही है।

 

##submission.downloads##

प्रकाशित

2025-12-30

अंक

खंड

Articles
,