पटना जिले के सीबीएसई संबद्ध माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर योगाभ्यास की प्रभावशीलता का अध्ययन

लेखक

  • इन्द्र कुमार जयसवाल शोधकर्ता, शिक्षा विभाग, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया, बिहार ##default.groups.name.author##

##semicolon##

https://doi.org/10.59828/ijhce.v2i3.43

सार

प्रस्तुत शोध-पत्र पटना जिले के CBSE संबद्ध माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर बारह सप्ताह के योगाभ्यास कार्यक्रम की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करता है। वैश्विक एवं राष्ट्रीय स्तर पर किशोरों में बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के परिप्रेक्ष्य में यह अध्ययन अत्यंत प्रासंगिक है। प्रयोगात्मक-नियंत्रण समूह अभिकल्प अपनाया गया जिसमें पटना के चार CBSE विद्यालयों से 80 विद्यार्थियों को दो समान समूहों में विभाजित किया गया। दो परिकल्पनाएँ निर्मित की गईं: शून्य परिकल्पना यह थी कि योगाभ्यास का मानसिक स्वास्थ्य पर कोई सार्थक प्रभाव नहीं होगा तथा वैकल्पिक परिकल्पना यह थी कि योगाभ्यास से मानसिक स्वास्थ्य में सार्थक सुधार होगा। मानसिक स्वास्थ्य मापनी द्वारा पूर्व एवं उत्तर-परीक्षण लिए गए तथा t-test द्वारा सांख्यिकीय विश्लेषण किया गया। परिणामों से स्पष्ट हुआ कि प्रयोगात्मक समूह में मानसिक स्वास्थ्य स्कोर में सार्थक वृद्धि (p<0.05) एवं चिंता, तनाव तथा अवसाद में उल्लेखनीय कमी आई। शून्य परिकल्पना अस्वीकृत तथा वैकल्पिक परिकल्पना स्वीकृत हुई।

मुख्य शब्द: योगाभ्यास, मानसिक स्वास्थ्य, माध्यमिक विद्यार्थी, CBSE विद्यालय, पटना

##submission.downloads##

प्रकाशित

2026-03-29

अंक

खंड

Articles
,